मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के शेखमतपुर गांव के पास टेंपो की टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त कार। अमर उजाला
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के शेख अहमदपुर के पास बुधवार को दोपहर बाद मऊ आजमगढ़ मार्ग पर एक कार और सवारियों से भरी एक टेंपो में आमने सामने टक्कर हो गई। इस घटना में चार यात्री घायल हुए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जाती है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक कार मऊ से आजमगढ़ की ओर जा रही थी। शेखअहमदपुर गांव के पास पहुंचते ही सामने से आ रही एक टेंपो से कार की भिड़ंत हो गई। इस घटना में टेंपों में सवार बेंचू , इंद्रजीत , संजय , सुगंती और गुड्डू घायल हुए।
लोगों की सूचना पर घायलों को 108 एंबुलेंस से आनन फानन सीएचसी मुहम्मदाबाद गोहना ले जाया गया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद बेंचू और सुगंती की गंभीरावस्था को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर दुर्घटना के बाद कार चालक और सवार भाग गए। पुलिस ने कार और टेंपो कब्जे में लेकर कोतवाली ले गई।