फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा व्यवसायी की हत्या के विरोध में जाम

Wed, 25 Mar 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 दोहरीघाट थाना क्षेत्र में अहिरानी मोड़ पर मंगलवार की रात हुई सराफा व्यवसायी की हत्या के विरोध में बुधवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सुबह साढ़े आठ बजे व्यवसायी के शव के साथ गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचे सैकड़ों लोगों ने शव को सड़क पर रख कर चक्काजाम कर दिया। लोग मृतक की पत्नी को नौकरी, हत्यारों की 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी तथा लूटे गए सामान की बरामदगी की मांग कर रहे थे। सूचना मिलने पर एएसपी, एसडीएम घोसी और स्थानीय सीओ मौके पर पहुंचे। काफी देर तक समझाने बुझाने और मांगों को पूरा कराने का आश्वासन देने के बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

24 मार्च की रात करीब साढ़े आठ बजे बहरामपुर गांव निवासी कमलेश वर्मा(32) की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी और उसकी बाइक लूट ले गए थे। उसमें जेवरात तथा नगदी होने की बात कही जा रही है। कमलेश की गोठा में सोने चांदी की दुकान थी।
उसकी हत्या के विरोध में बुधवार को दोहरी घाट, गोठा तथा अमिला में व्यापारियों ने अपनी दूकानें बंद रखीं तथा गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। जाम के दौरान मृतक की मां सुशीला देवी, पत्नी कालिंदी, सात वर्षीय बेटी नीलू, पांच वर्षीय बेटी सिमी तथा डेढ़ वर्ष का बेटा अंश भी मौजूद थे। इसके अलावा रमाकांत सिंह, प्रेमचंद पटेल, आनंद वर्मा, शैलेश वर्मा सहित सैकड़ाें लोग धरने पर बैठे थे। धरने के दौरान मृतक की पत्नी तथा मां के विलाप से माहौल गमगीन हो गया था। इस बीच मौके पर पहुंचे एएसपी सुनील कुमार सिंह, एसडीएम घोसी साहब लाल और स्थानीय सीओ डा. अजय कुमार ने लोगों को समझाया बुझा कर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें