फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर सिंचाई कर्मी हड़ताल पर

Wed, 25 Mar 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के मुंशीपुरा स्थित सिंचाई खंड मऊ के कार्यालय पर मिनिस्टीरियल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेंट उत्तर प्रदेश के आह्वान पर लिपिक संवर्ग कर्मचारी बुधवार को अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे। इस दौरान कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन भी किया। पूरे दिन कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से कार्य प्रभावित रहा।
विज्ञापन

 इस मौके पर संघ के अध्यक्ष कैलाश सिंह ने कहा कि सरकार कर्मचारियों का शोषण कर रही है। उन्होंने दो वर्षों में विभाग में स्वीकृत की गई परियोजनाआें, बजट, अधिष्ठान बजट की स्वीकृति की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की। साथ ही लिपिकाें के प्रोन्नति की भी बात कही। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से द्वेष वश अधिकारियों एवं अभियंताओं द्वारा लिपिकों का स्थानांतरण हो रहा है उस पर रोक लगाई जाए। लक्ष्मण यादव ने कहा कि अधिकारियों द्वारा आए दिन कर्मचारियों के शोषण की घटना सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश भर में बने राजकीय आवासों की मरम्मत के लिए धन आवंटित करे। साथ ही प्रमुख अभियंता कार्यालय में खंडीय सेल की स्थापना की जाए। हड़ताल के दौरान प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रुप से अतुल कुमार, विजय कुमार, आशुतोष पांडेय, विनय कुमार, विनोद कुमा , विपिन श्रीवास्तव, चन्द्रभूषण यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें