फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से लोग हुए बेहाल, बारिश की लगाए आस

Sat, 20 Jun 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल हो गया। जून माह का तीसरा सप्ताह बीतने के बाद भी बारिश न होने से लू और भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा  है।
विज्ञापन



वहीं सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों और मरीजों को गर्मी के दिनों में हो रही है। गर्मी से बचने के लिए लोग मुंह बांधकर घरों से निकलने को मजबूर हैं।बारिश न होने से किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई पड़ रही हैं।


जिले में लगातार भीषण गर्मी पड़ने का सिलसिला जारी है। शनिवार को भी गर्मी और लू ने लोगों को बुरा हाल कर दिया। तमसा तट से सटे मोहल्लों के बच्चों ने दिन भर नदी में जलक्रीडा किया।
विज्ञापन



 साथ ही एक दूसरे के उपर पानी का छिटामाकर गर्मी से थोड़ी राहत जरुर दिलाई। गर्मी से निजात पाने के लिए शहर के लोग नदी के किनारे मौजूद घाटो पर दिनभर बैठे दिखाई दिए।वहीं गर्मी के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लेकिन माल और दुकानों मं एसी वाली जगहों पर लोगों की भीड़ रही।


 और लोग खरीदारी करते देखे गए। जून माह में अभी तक बारिश न होने के कारण किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ दिख रही है। बारिश न होने के कारण लोगों का बुरा हाल है। ट्यूशन और बाजार जाने वाली महिलाएं तो शनिवार को स्टाल से अपना मुंह बांधकर ही बाजार निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें