मधुबन/ कोपागंज। मधुबन थाना क्षेत्र के जगनपुर में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में सोमवार की शाम को विवाद हो गया। इसे लेकर एक पक्ष के कई लोग दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति के घर पर चढ़कर लोगों को मारा पीटा। इस हमले में एक परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें 42 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर पांच व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पंचायत चुनाव में विकास खंड फतेहपुर मंडाव क्षेत्र के हरियाव गांव का प्रधान पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित था। प्रधानी के लिए गांव के दो असरदार लोगों ने अपने अपने उम्मीदवार खड़े किए थे। एक पक्ष का उम्मीदवार जीत गया जबकि दूसरे पक्ष का प्रत्याशी चुनाव हार गया। आरोप है कि गांव में अपना वर्चस्व कायम रखने के उद्देश्य से एक पक्ष के लोगों ने अपने समर्थकों को उकसा दिया। चुनावी रंजिश को लेकर एक पक्ष के कई लोग जयराम यादव के घर पर चढ़ गए। उस समय जयराम अपने घर पर अकेले थे। घर में उनकी पत्नी कालिंदी 40 और बेटा राहुल 24 थे। मनबढ़ों ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में जयराम यादव, उनकी पत्नी कालिंदी एवं पुत्र राहुल को गंभीर चोटें आई। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव में भर्ती कराया गया। जहां जयराम की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के लिए परिजनों ने घायलों को आजमगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां मंगलवार को जयराम यादव 42 पुत्र दशरथ की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मृतक के भाई वेद प्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने जयप्रकाश गोंड, विनय कुमार गोंड़, प्रभाकर पांडेय, दिवाकर पांडेय एवं सुनील यादव पर मुकदमा पंजीकृत किया है। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे का कहना है कि तहरीर के अधार पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्दी ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
प्रधान पद के प्रत्याशी के पिता को पीटा
उधर कोपागंज थाने के ग्राम सभा खुनशेखपुर गांव में मंगलवार की शाम चुनावी रंजिश को लेकर प्रधान पद के प्रत्याशी के पिता को गांव के ही प्रधान पद के प्रत्याशी सहित दो लोगो ने मार पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया । खुनसेखपुर गांव निवासी अनिल राजभर पंचायत चुनाव में प्रधान पद का उम्मीदवार था।उसके ही गांव का एक और युवक भी प्रधान का चुनाव लड़ रहा था। दोनों चुनाव हार गए। युवक ने अनिल राजभर पर अपने हार का ठीकरा फोड़ने लगा। मंगलवार की शाम अनिल राजभर के पिता अमला राजभर नदी के पास टहल रहे थे तो युवक और उसके एक साथी ने अमला राजभर को गाली देने लगा।अमला राजभर के विरोध करने पर युवक और उसके साथी ने अमला राजभर को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। अमिला संवाद दाता के अनुसार दोहरीघाट थाने के पिड़सुई ग्राम पंचायत में प्रधान का चुनाव राम दास मौर्य जीत गए हैं। सोमवान को उनके साथ समर्थक गांव में नोरबाजी करते हुए जा रहे थे। जिसका विरोध हारे पक्षके लोगों ने किया। इसी बात को लेकर एक पक्ष के लोगों ने नवनिर्वाचित प्रधान की पिटाई शुरनी शुरु कर दी। हमलावरों से बचने के लिए प्रधान पास की पानी भरी गड़ही में कूद गए। प्रधान ने पुलिस को तहरीर दी है।