फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेवक कार्यकर्ता ने किया शीतला अष्टमी का पूजन अर्चन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आह्वान पर जिले में मंगलवार को लगभग 800 परिवारों में स्वयंसेवक कार्यकर्ता और समाज के बंधुओं ने अपने परिवार जनों के साथ मिलकर शीतला अष्टमी का पर्व पूजन अर्चन व हवन कर मनाया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक राजीव नयन ने कहा कि जब जब देश और समाज पर संकट आता है। संघ के कार्यकर्ता समाज को उस संकट से निकालने के लिए सेवा व सहायता करते हैं। सबका आधार धर्म होता है। धर्म का अधिष्ठात्री देवता यज्ञ भगवान होते हैं। आज के इस पावन पर्व पर समाज को और देश को इस विकट परिस्थिति से निकालने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा भारती ने आह्वान किया था कि सभी स्वयंसेवक शुभचिंतक वह समाज के बंधु अपने घरों में इस अवसर पर हवन करें। विश्व के कल्याण की कामना करें। इसी क्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 800 परिवारों में हवन का कार्यक्रम हुआ। उन्होंने बताया कि आगे भी देश समाज सहायतार्थ संघ द्वारा अनेकों सेवा केंद्र वैक्सीनेशन के लिए जागरूकता कार्यक्रम सरकार के गाइडलाइन का पालन करने के साथ लोगों के लिए प्रार्थना किया जा रहा है। विषम परिस्थिति में जिसको भोजन का प्रबंध नहीं हो पा रहा है। उसके घर भोजन पहुंचाने का काम भी संघ के कार्यकर्ता कर रहे हैं। कुछ अनुभवी चिकित्सकों द्वारा जिले में हेल्पलाइन नंबर भी संघ ने जारी किया है। कुछ जिम्मेदार कार्यकर्ताओं के नंबर भी संघ ने समाज के सहायतार्थ जारी किया गया है। इस दौरान जिला व्यवस्था प्रमुख देवेंद्र मोहन, अनिल, जिला संपर्क प्रमुख राजेश, भुवेश, आनंद, अभिषेक, सुनील, राहुल, सुनील सोनू दुबे, प्रिंस, विशाल व घनश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें