फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कंधेरी में धान की उत्पादकता 50.54 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली

विज्ञापन
परदहां ब्लाक के कंधेरी में क्रॉप कटिंग का निरीक्षण करते मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया। - फोटो : 1
विज्ञापन
मऊ। सदर तहसील के परदहां विकासखंड के ग्राम कंधेरी में धान की फसल की क्रॉप कटिंग कराई गई। मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया की मौजूदगी में किसान रामानंद यादव के खेत में नियमानुसार फसल कटाई प्रयोग संपन्न हुआ। क्रॉप कटिंग में धान की उत्पादकता 50.54 क्विंटल प्रति हेक्टेयर आंकी गई।
विज्ञापन

क्रॉप कटिंग के दौरान 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में धान की फसल की कटाई और मड़ाई की गई। प्राप्त उपज का वजन करने पर कुल 21.880 किलोग्राम धान की पैदावार मिली। इसी के आधार पर प्रति हेक्टेयर उत्पादकता का निर्धारण किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि क्रॉप कटिंग से फसलों की औसत उपज का वैज्ञानिक और वास्तविक आकलन होता है। इससे कृषि उत्पादन के सटीक आंकड़े मिलते हैं और किसानों के हित में चलाई जा रही फसल बीमा सहित अन्य कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में मदद मिलती है। क्रॉप कटिंग के दौरान राजस्व और संबंधित विभाग के कर्मचारियों ने निर्धारित मानकों के अनुसार कटाई, मड़ाई और वजन की प्रक्रिया पूरी कराई। इस दौरान नायब तहसीलदार सदर मनोज कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक उदयभान यादव, लेखपाल अवनीश सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें