मऊ। घोसी क्षेत्र के मझवारा मोड़ निवासी प्रांशु सिंह तेजस को जिला गो रक्षा प्रमुख बनाए जाने पर बृहस्पतिवार को बजरंग दल बलिया विभाग के विभाग संयोजक दीपक गुप्ता ने उनके आवास पर पहुंचकर अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी प्रांशु सिंह तेजस का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विभाग संयोजक दीपक गुप्ता के आने की सूचना पर बृजकिशोर पांडेय, क्षितिज राय, शुभंकर जायसवाल, कमल, सूरज राजभर, शंभू यादव सहित कई अन्य कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन के विश्वास पर खरा उतरने का संकल्प लिया। संवाद