फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 9 माह 17 दिनों में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर ओवर स्पीड के लिए कटा 15,153 वाहनों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ओवर स्पीड के लिए नौ माह 17 दिनों में 15,153 वाहनों का चालान किया गया। इससे 1.16 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। वाहनों की गति पर लगाम लगाने के लिए हर एक किमी पर कैमरे लगाए गए हैं, जो 100 किमी से अधिक स्पीड होने पर ऑटोमेटिक चालान काटता है। चालान काटने के बाद भी ओवरस्पीड पर लगाम नहीं लग रहा है। एक अप्रैल 2024 से 17 जनवरी 2025 तक ऑटोमेटिक कैमरे से 15,153 वाहनों का चालान कटा है। इसके तहत एक करोड़ 16 लाख 34 हजार रुपये के चालान की धनराशि जमा कराई गई। लखनऊ से सुल्तानपुर, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर होते हुए बलिया तक जाने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की लंबाई 341 किमी है।
विज्ञापन

मऊ जनपद में कुल लंबाई 26 किमी है। ओवरस्पीड के चलते एक्सप्रेसवे पर अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं और लोग इसमें जान गवां रहे हैं। बाइक के लिए एक्सप्रेसवे पर रफ्तार की सीमा 80 किमी, बड़े वाहनों जैसे बस, कार और ट्रक आदि के लिए 100 किमी प्रति घंटा है निर्धारित है। हालांकि हादसा बढ़ने का अंदेशा बढ़ने पर कोहरे में रफ्तार की सीमा घटा दी जाती है। ऑटोमेटिक कैमरे से ओवर स्पीड में चल रहीं कार और भारी वाहनों का 2000 रुपये का चालान कटता है। एआरटीओ मऊ ने अप्रैल से 17 जनवरी तक एक करोड़ 16 लाख 34 हजार रुपये चालान की धनराशि सरकार को जमा किया है।

चालान के बाद भी नहीं रुक रहीं दुर्घटनाएं
20 नवंबर 2024 : मुहम्मदाबाद गोहना में एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार सर्विस रोड पर लगे खंभे से टकराकर खाई में पलट गई थी। इसमें महापुर गांव निवासी वरुण यादव (23) की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन

6 दिसंबर 2023 को रानीपुर के एक्सप्रेसवे के 272.9 किमी प्वाइंट पर याकूबपुर के पास रेलिंग से टकराकर एक बुलेट सवार श्रीकांतो मित्रा (24) निवासी मखहनिया कुआ मेडिकल शॉप आर्या कुमार रोड पटना बिहार की मौके पर मौत हो गई थी।
6 मार्च 2024 को मुहम्मदाबाद गोहना के बंदीकला गांव के पास एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार खड़े ट्रेलर से टकरा गई थी। इसमें आजमगढ़ के गंभीरपुर के बीबीपुर गांव निवासी कृष्ण कांत सिंह (40) की मौत हो गई थी।
23 जुलाई 2022 :, 20 जुलाई 2022, एक मार्च 2022, 29 अक्तूबर 2021, आठ अक्तूबर 2021, एक दिसंबर 2021 को भी भीषण हादसे में कई लोगों की जान चली गई थी।

कोट -
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ओवरस्पीड में चालान के लिए ऑटोमेटिक कैमरे लगाए गए हैं। अप्रैल 2024 से अब तक 1.16 करोड़ रुपये चालान की धनराशि सरकार को जमा किया गया है।
विज्ञापन

- सुहेल अहमद, एआरटीओ, मऊ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें