फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 2027 में बसपा मुखिया मायावती के नेतृत्व में यूपी में बनेगी सरकार

विज्ञापन
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते पूर्व सांसद घनश्याम खरवार: संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
मऊ। नगर पालिका कम्युनिटी हॉल में रविवार को बसपा की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व सांसद घनश्याम चंद खरवार ने कहा कि 2027 में बसपा मुखिया मायावती के नेतृत्व में यूपी में सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि डॉ भीमराव आंबेडकर ने हमें संविधान दिया और संविधान द्वारा राजनैतिक अधिकार को देश के सभी नागरिकों को मूल अधिकार के रूप में दिलाकर हमें ये अवसर उपलब्ध करा दिया है कि हम स्वयं भविष्य का निर्माण करें। उन्होंने कहा कि जानकारी और जागरूकता के अभाव में हम अपने वोटों का सौदा कर बैठते हैं जिससे हमारा भविष्य अंधकार की गर्त में चल गया है। बैठक में बलिया, आजमगढ़ और मऊ के जिला एवं विधान सभा कमेटियों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में पूर्व सांसद डॉ बलराम ने बसपा के मौजूद सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हमें 2027 में बसपा मुखिया मायावती के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में पार्टी की सरकार बनानी है। इसके लिए आपको अभी से कमर कस लेने की जरूरत है। हर पार्टी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों को कर्मठता से निभाएं। पार्टी के लक्ष्य को पूरा करने के लिए आम जन को पार्टी से जोड़ते रहने का प्रयास करें। बहन जी के निर्देश के क्रम में हम आपके साथ मजबूती से खड़े हैं। नगर पालिका अध्यक्ष कार्यकर्ताओं से बात करते हुए कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी के संगठन की मजबूती भी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर ही टिकी हुई है। बैठक में बसपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, हरीश चंद गौतम, संतोष राजभर, राजीव कुमार, रविंद्र पाल, लच्छीराम, लालचंद प्रधान, पूर्व जिलाध्यक्ष राज विजय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आजमगढ़ मंडल बसपा की पहचान हुआ करती थी : पूर्व सांसद
बसपा के पूर्व सांसद सालिम अंसारी ने कहा कि पूरे देश में आजमगढ़ मंडल बहुजन सामाज पार्टी की एक पहचान हुआ करता था। पहचान सदैव पूंजी होती है। हमें अपनी पूंजी को विस्तार देना है और हम अपनी मेहनत को बढ़ा कर पार्टी की मजबूती को नया आयाम देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें