फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जयघोष के बीच गणपति बप्पा का विसर्जन

विज्ञापन
अमिला नगर में निकला श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस। संवाद
विज्ञापन
अमिला। अमिला नगर पंचायत के मध्य बाजार और पोखरे के समीप स्थापित श्रीगणेश उत्सव का हवन-पूजन और भव्य भंडारे के साथ समापन हुआ। इसके बाद श्रीगणेश उत्सव परिवार एवं बाल गणेश परिवार की ओर से शुक्रवार की शाम भगवान गणेश की प्रतिमाओं का धूमधाम से विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। विसर्जन से पूर्व श्रीगणेश की प्रतिमाओं को नगर क्षेत्र में भ्रमण कराया गया। जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने प्रतिमा का पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान डीजे और ताशे की धुन पर श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयघोष से पूरा नगर क्षेत्र गूंज उठा। पटाखों के बीच श्रद्धालुओं ने गणपति को विदाई दी। देर शाम श्रद्धालु श्रीगणेश प्रतिमाओं को लेकर दोहरीघाट पहुंचे। जहां विधि-विधान से प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

गणेश जी के स्वागत में श्रद्धालुओं ने किया संगीतमय सुंदरकांड पाठ : मऊ : नगर के ब्राह्मणटोला स्थित बाबा बिहारी दास मंदिर में गणेश चतुर्थी को लेकर श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के तत्वावधान में ‘’श्री सुंदरकांड पाठ परिवार’’ द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गणपति बप्पा मोरया और गजानन महाराज की जय के जयकारों के बीच हुआ। श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के प्रमुख चंद्रशेखर अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद श्रद्धालुओें ने सामूहिक रूप से श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया किया। मंदिर के मुख्य पुजारी राजेश उपाध्याय ने कार्यक्रम में पधारे सभी भक्तों का माथे पर तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें