फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 101 शिकायतों में 10 का तत्काल निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में तहसील सदर में मौजूद रहे। साथ ही जनपद के अन्य तहसीलों में भी संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 72 शिकायतें आई, जिनमें से 6 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया। 5 शिकायतों के तत्काल निस्तारण हेतु मौके पर टीमों को भेजा गया। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक राजस्व विभाग के 42, पुलिस विभाग के 14 तथा शेष अन्य विभागों से संबंधित थे। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। अतः जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। संपूर्ण समाधान दिवस पर जन सुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय, उप जिलाधिकारी सदर आनंद कनौजिया, तहसीलदार सदर उमेश सिंह, सहित समस्त जनपद एवं तहसील स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

चार शिकायतों का हुआ निस्तारण
मधुबन। तहसील सभागार में मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर की अध्यक्षता में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस मौके पर 29 शिकायतें प्राप्त हुई , जिसमें से मात्र 4 शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो पाया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी अवधेश कुमार चौहान, तहसीलदार हेमंत कुमार बिंद, नायब तहसीलदार अभिजीत प्रताप सिंह, एसडीओ गिरीश चंद, खंड शिक्षा अधिकारी श्याम सुंदर पटेल, सप्लाई इंस्पेक्टर विनोद कुमार अग्रहरी, एडीओ आईएसबी गुलाबचंद सहित संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें