फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। थाना क्षेत्र के रसूलपुर देवारा में आबकारी विभाग, मधुबन और थाना दोहरीघाट की पुलिस ने रसूलपुर देवारा क्षेत्र मे चल रहे अवैध शराब की फैक्ट्री पर छापा मारा। वहां मौके से 450 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। वहीं 80 ड्रम में रखे 18500 लीटर लहन को पुलिस ने नष्ट कर दिया। पुलिस ने शराब बनाने के आदि सामान बरामद किए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह व आबकारी निरीक्षक सुशील कुमार मौर्य ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि रसूलपुर देवारा के झुरमुट मे भट्ठियां धधक रही हैं । सूचना पर संयुक्त टीम आबकारी निरीक्षक पंकज कुमार, एसआई अजीत दूबे , एसआई अनिल द्विवेदी, एसआई चन्द्रजीत यादव, एसआई सुनील कुमार आदि ने भोर में तीन बजे देवारा में छापामारी की। वहां से 450 लीटर कच्ची शराब दो किलो नौशादर 5 किलो यूरिया 2.50 किग्रा फिटकरी, 4 किग्रा नमक बरामद किए। मौके से एक आरोपी जितेंद्र चौहान नुरूल्लाहपुर थाना मधुबन को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया। पकड़े गए एक आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें