फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘योगी सरकार में आई अपराधों की बाढ़’

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। सपा की नीतियों को जन-जन पहुंचाने के लिए सोमवार को विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा के नेतृत्व में मर्यादपुर से साइकिल यात्रा शुरू हुई जो विभिन्न गांवों से होते हुए कस्बे के अंबेडकर तिराहे पर समाप्त हुई। यहां विधान परिषद सदस्य ने डॉ.भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि योगी के शासन में प्रदेश में अपराधों की बाढ़ सी आ गई है।
विज्ञापन

कहा कि आजाद भारत में पहली बार किसानों-मजदूरों को सत्ता ने सड़क पर बैैठनेे के लिए विवश कर दिया। किसान की आय दोगुनी करते करते डीजल, गैस, खाद, बिजली के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर दी गई। पूंजीपतियों की आय कई गुना बढ़ गई। कहा कि सबका साथ सबका विकास की बात करने वाली सरकार किसानों की दुश्मन बन बैठी है। सपा नेता भीमल कुशवाहा ने कहा कि आज खेती एवं बेटी दोनों की सुरक्षा खतरे में है। इस अवसर पर राम सुधाकर यादव, लालजी मौर्य, प्रमेंद्र मौर्य, राजकिशोर यादव, जाकिर हुसैन खां, मुलायम यादव, दिनेश यादव, मुन्ना लाल, अच्छन उस्मानी, नईमुद्दीन, साधुशरन यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें