यूपी बोर्ड ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित करने के बाद उससे संबंधित समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए क्षेत्रीय कार्यालय स्तर पर शिकायत एवं निवारण प्रकोष्ठ (ग्रीवांस सेल) का गठन किया है। यह प्रकोष्ठ 29 अप्रैल से 29 मई तक कार्य करेगा।
यह जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राएं अपने ऑनलाइन अंकपत्र की प्रति और आवश्यक दस्तावेज, प्रधानाचार्य की आख्या सहित, क्षेत्रीय कार्यालय के ईमेल rovaranasigmail.com पर संलग्न कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। निर्धारित समय सीमा के भीतर ही शिकायतें स्वीकार की जाएंगी।