फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दूसरी नोटिस का जवाब नहीं देने पर सीज हो सकता है ग्राम प्रधान का अधिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढेकवारा में मनरेगा सहित अन्य कार्यों में गबन के मामले में फिर से ग्राम प्रधान को नोटिस जारी हुई है। समय सीमा बीतने के बाद भी स्पष्टीकरण का जवाब नहीं देने पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने पत्र भेजकर एक सप्ताह में स्पष्टीकरण नहीं देने पर वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार पर प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी है। ब्लॉक के ग्राम पंचायत ढेकवारा निवासी सोनू कुमार ने नौ जनवरी 2024 को डीएम को पत्रक देकर प्रधान और सचिव पर 14वें और 15वें वित्त से फर्जी तरीके से हैंडपंप रिबोर, स्ट्रीट लाइट, कायाकल्प, ह्यूम पाइप के नाम पर लाखों रुपये का भुगतान कराने का आरोप था। पत्रक बताया कि कई काम मानक के विपरीत हुए तो कुछ कार्य कराए ही नहीं गए। अमृत सरोवर की खोदाई मनरेगा मजदूरों द्वारा न कराकर, जेसीबी मशीन से कराई गयी है। भुगतान प्रधान ने खाते में ले लिया। जिलाधिकारी के आदेश पर अर्थ सांख्यिकी अधिकारी, तकनीकी अधिकारी, अधिशासी अधिकारी लोक निर्माण विभाग की तीन सदस्यीय टीम ने 18 जुलाई 2024 को जांच रिपोर्ट डीएम को पेश कर दी। इसमें टीम की ओर से आरोप सही पाए गए और लाखों रुपये का गबन की रिपोर्ट पेश की गई। डीएम ने सचिव और प्रधान को 15 दिन में कारण बताओ नोटिस भेजा था। सचिव ने स्पष्टीकरण दे दिया लेकिन समय सीमा बीतने के बाद प्रधान की ओर से स्पष्टीकरण नहीं दिया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी ने फिर एक पत्र भेजकर एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

-

कोट -

तीन सदस्यीय जांच में मनरेगा सहित अन्य निर्माण कार्यों में अनियमितता की पुष्टि हुई थी। पहली नोटिस का जवाब नहीं देने पर प्रधान को दूसरी नोटिस दी गई है। एक सप्ताह में जवाब नहीं मिलने पर वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज करने की रिपोर्ट डीएम के सामने पेश की जाएगी।
विज्ञापन


- सुमित सिंह, प्रभारी जिला पंचयात राज अधिकारी, मऊ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें