मऊ। माकपा ने बुधवार को माले जिला कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। जिला सचिव अब्दुल अजीम खां ने कहा कि समसूलक चौधरी जीवन की तमाम परेशानियों से जूझते हुए लाल झंडे के विचारों के साथ मजबूती से खड़े रहे। 1967 से जब से वे माकपा से जुड़े तब से लगातार मजदूर, किसान, छात्र, नौजवानों, महिलाओं के सवालों के साथ-साथ वर्तमान दौर के सांप्रदायिक फांसीवादी हमले काॅरपोरेट गठजोड़ में निजीकरण के खिलाफ मुखर थे। रामावतार सिंह, रामजी सिंह, बाबू राम पाल, वीरेंद्र कुमार ने कहा कि समसूलक चौधरी के विचारों को और कामों को बिना रुके आगे बढ़ना ही उन्हें याद करना है। इस अवसर पर अर्चना उपाध्याय, सूर्यदेव पांडेय, जयप्रकाश धूमकेतु, रामप्रवेश यादव, पीयूष उपाध्याय, शेर मोहम्मद, अनीस अंसारी, शिव मूरत गुप्ता ओमप्रकाश, शिवाकांत मिश्रा, विनय तिवारी, रमन पांडेय, इकबाल अहमद, रामाश्रय भारद्वाज उपस्थित रहे।