ईद उल फितर पर पूरे जिले में 11 हजार से अधिक जानवरों की कुर्बानी हुई। इनकी कीमत 15 करोड़ से भी अधिक की आंकी जा रही है। कुर्बानी को लेकर सुबह की ईद उल फितर की नमाज के बाद घरों में कुर्बानी की गई। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। जानवरों की कुर्बानी के बाद उनके अपशिष्टों को नगरपालिका एवं निकायों में सहिम ग्रामीण क्षेत्रों में खोदे गए गड्ढों में ले जाकर निस्तारित किया गया।
ईद उल अजहा त्योहार की तैयारी को लेकर पिछले एक सप्ताह से तैयारी चल रही थी।
जिले के 20 स्थानों पर कुर्बानी के लिए जानवरों की खरीद-बिक्री का कार्य चल रहा था। मंगलवार को ईद उल फितर की नमाज के बाद हर घरों में कुर्बानी का दौर चला जो देर शाम तक चलता रहा। पुलिस विभाग के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो पूरे जिले में 10520 जानवरों की कुर्बानी की गई जब कि भैंसा और पड़वों की कुर्बानी 1327 की गई। इसके अलावा 178 भेड़ और छह ऊंट भी शामिल है। इनकी कीमत 15 करोड़ से भी आंकी जा रही है। कुर्बानी के दौरान किसी प्रकार की कहीं कोई दिक्कत ना उत्पन्न हो इसके लिए जगह-जगह पुलिस एवं पीएसी के जवान तैनात रहे।