फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने की राजभरों के उत्थान की चिंता: अनिल राजभर

विज्ञापन
नगर के पुरानी तहसील स्थित एक मैरेज हाल में आयोजित महराजा सुहेलदेव राजभर सम्मेलन को संबोधित करते ? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। राजभर समाज की तरफ से सोमवार को नगर पुरानी तहसील स्थित एक पैलेस में युवा राजभर चेतना सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अथिति उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर और विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि राजभरों का विकास पिछले 75 वर्षों में किसी पार्टी ने नहीं किया। भाजपा मात्र एक ऐसी पार्टी है जिसने राजभरों के विकास और उत्थान के बारे में चिंता की है। समाज को एक साथ संगठित होकर पार्टी के लिए काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन

कहा कि आने वाले बसंत पंचमी को सुहेलदेव जयंती पर 16 फरवरी को बहराइच चलने का आह्वान किया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहराइच में एक विशाल कार्यक्रम भी करेंगे। सम्मेलन को विधायक विजय राजभर, भाजपा नगर के महामंत्री पंकज राजभर, संजय राजभर आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर मुन्ना राजभर , अखिलेश राजभर, मनोज राजभर, बब्बन राजभर, राजेंद्र राजभर, विनोद राजभर, अशोक राजभर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें