संत निरंकारी मिशन के तत्वावधान में नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के संगठन के कार्यालय पर समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बाबा हरदेव सिंह महाराज के जन्मदिन को गुरु पूजा दिवस के रूप में मनाया गया। संत निरंकारी मिशन की ओर से नगर के राघोपट्टी, नाजोपट्टी, मुहम्मदाबादगोहना, घोसी, नत्थुपुर, पाउस पर हरदेव सिंह जी महाराज का जन्मदिन मनाया गया।
बीके गौतम ने कहा कि वर्तमान समय में युगदृष्टा निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज संसार में ब्रह्मज्ञान प्रदान करके शरीर व जीव की पहचान करा रहे हैं। सुभाष चंद वर्मा, छोटेलाल, रामप्रसाद, सुनील कुमार, सुरेंद्र, मारकंडे, रामकृत यादव, जानकी पांडेय, हेमलता आदि शामिल थे।