फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई संग पहुंची विवाहिता को पति ने अपनाने से किया इंकार, धरना पर बैठी विवाहिता

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन (मऊ)। थाना क्षेत्र के दरगाह गांव में रविवार को ससुराल पहुंची विवाहित को उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने घर में आने से रोक दिया। काफी मान मनौवल्ल के बाद घर में प्रवेश न मिलता देखकर भाई संग पहुंची विवाहिता ने घर के बाहर धरने पर बैठ गई। उधर इस घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाहित और उसके पति सहित सभी केे थाने ले आई।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन पर बैठी घोसी कोतवाली क्षेत्र के हेमई गांव निवासी शालिनी वर्मा पुत्री अनिल ने बताया कि उसका विवाह 11 दिसंबर 2019 को दरगाह निवासी नागेंद्र वर्मा पुत्र गणेश से हुई है।आरोप लगाया कि शादी के कुछ माह ही उसका पति और उसके ससुराल पक्ष के लोग उसमें कई कमियां होने की बात कहकर उससे मानसिक प्रताड़ित करते थे। साथ ही उसे अपनाना से इनकार कर दिया। जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच कुछ संभ्रांत लोगों द्वारा सुलह समझौते के बाद सब कुछ ठीक हो गया। जिसके बाद रविवार को शालिनी अपने भाई के साथ ससुराल पहुंची।
यहां घर पहुंचने पर उसके पति और उसके परिजनों ने शालिनी को घर में आने से रोक दिया। काफी मिन्नते करने के बाद प्रवेश न मिलने पर शालिनी घर के दरवाजा पर धरना पर बैठ गई और एसपी को फोन कर मामले के बारे में बताया। जिसके बाद मौका पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने जबरन अंदर से बंद घर के दरवाजा को खुलवाया और धरना पर बैठी महिला को समझा बुझा कर वहाँ से उठाया एंव मामला के निपटारे के लिये लड़की सहित उसके ससुरालजनों को को थाना ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें