फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दूसरी शादी कर ढाई साल से पति लापता, पिता बोले-पता नहीं कहां है बेटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मेरा पति मुझे धोखा दे रहा है, उसने पहले मेरे साथ शादी की, फिर बिना तलाक के ही दूसरी शादी कर लापता हो गया है। यह गुहार एक महिला ने पुलिस लाइन सभागार में आयोजित परिवार परामर्श में ऐच्छिक ब्यूरो के सदस्यों के सामने लगाई।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि भले ही महिला सशक्तिकरण की बात आज हर कोई कर रहा है लेकिन मैं इससे अछूती हूं। ढाई साल से अपने हक की मांग को लेकर पति की तलाश कर रही हूं। मेरे पति ने साथ छोड़ दिया, वहीं ससुराल वाले भी मुझसे मुंह मोड़ चुके है। वहीं सदस्यों ने वहां मौजूद युवक के पिता से उसके बारे में जानकारी चाही तो पिता ने यह कहा कि बेटे का कोई सुराग नहीं मिल रहा है।
वहीं एक दूसरे मामले में अपनी बहू और उसके मायके पक्ष के खिलाफ शिकायत लेकर एक महिला ने गुहार लगाई। बोली, शादी के कुछ महीने तक सब ठीक रहा, लेकिन उसके बाद से उसके पारिवारिक मामले में उसकी बहू की मां के हस्तक्षेप के चलते घर में आए दिन विवाद शुरू हो गया है। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद आपसी संबंध को सुधारने के लिए एक महीने का समय दिया।
विज्ञापन

इससे पहले सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक चली सुनवाई के दौरान 69 मामले आए। इनमें से 21 का निपटारा हुआ। इनमें आठ दंपती आपसी गिले शिकवे भुलाकर एक साथ रहने के लिए तैयार हुए। जबकि एक मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही 48 मामलों में अगली तारीख दी गई। बैठक में अर्चना उपाध्याय, सर्वेश दूबे ,शाहिद अख्तर, मौलवी अरशद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें