वलीदपुर नगर पंचायत के भीरा मोहल्ला निवासी 50 वर्षीय महिला को तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में महिला ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई।
कोतवाल रविंद्रनाथ राय ने बताया कि तीन माह पहले पति ने भरण पोषण के लिए 10 हजार रुपये प्रतिमाह देने पर समझौता किया था। पैसा नहीं देने पर महिला ने शिकायत की है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी पति सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, भीरा मोहल्ला निवासी रिजवाना (50) बच्चे की मां हैं। 12 दिसंबर 2024 को उसके पति अशरफ ने उसे तीन तलाक दे दिया। आरोपी पति ने हर माह 10 हजार रुपये देना स्वीकार किया था। संवाद