मऊ/मधुबन । थाना क्षेत्र के हसनपुर में शनिवार देर रात नशे में धुतपति द्वारा पत्नी को गोली मारने के मामलें में स्थानीय पुलिस को कोईतहरीर नहीं मिली। इसका परिणाम है कि घटना के 48 घंटे बाद भी इस बाबत कोई रिपोर्ट मधुबन थाने में दर्ज नहीं है। दूसरी तरफ आरोपी पति ही घायल पत्नी का उपचार बीएचयू ट्रामा सेंटर में करा रहा।
बता दें किशनिवार देर रात विजयशंकर तिवारी अपने दोस्तों के साथ मिल कर घर में शराबका सेवन कर रहा था। पत्नी आशा तिवारी ने जब इसका विरोध किया, तो पति पत्नी के बीच विवाद हो गया। बात बढ़ने पर पति ने तमंचे से पत्नी पर फायर किया। इस दौरान गोली आशा के सिर में लगी, वह घायल होकर गिर गई। मौके पर पहुंची पुलिस घायल महिला को उपचार के लिए फतेहपुरमंडाव सीएससी ले गई, जहां डॉक्टर ने महिला की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पतालके लिए रेफर कर दिया। वहां से डाक्टरों ने महिला को बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफरकिया। जहां घायल महिला जिंदगी एवं मौत से जुझ रहीं है । घायल महिला केसाथ उसके पति वह बेटा है तथा बेटी रोली अपने पड़ोसी के घर पर है। गांव केलोगों से मिली जानकारी के अनुसार महिला की हालत में सुधार है। वही 48घंटे बीतने के बाद भी पुलिस कोई रिपोर्ट थाने में दर्ज नहीं की। असलहाका मामला भी राज बना हुआ है । इससंबंध में बात करने पर प्रभारी निरीक्षक मधुबन संजीव कुमार दुबे का कहना है कि इस मामलेंमें शिकायती प्रार्थना पत्र मिलनें के बाद दोषियों के विरुद्घ कार्रवाई कीजाएगी। पुलिस के अनुसार विजय शंकर नशे का आदि तो है। लेकिन उसके घर पर आकर कभी कोई शराब नहीं पीता था। जांच के अनुसार यह पहली घटना थी, जब विजयशंकर के दोस्त उसके घर पर शराब पीने के लिए पहुंचे थे।