मधुबन। रामपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद निवासी महिला की शिकायत व पुलिस अधीक्षक इलामारन जी के आदेश पर दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने शनिवार की शाम पति सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर तीन बच्चों होने के बाद पति ने दूसरी शादी कर ली और उसे घर से बाहर निकाल दिया।
विवाहिता शबाना खातून द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार मुस्तफाबाद में उसका मायका है। उसका निकाह पांच जुलाई 2013 को गाजीपुर जिले के नोनहरा थाना क्षेत्र के हरदीपा गांव निवासी अफजल के साथ हुआ था।
निकाह से समय पिता ने सामर्थ्य के अनुसार एक लाख रुपये, सोने चांदी के जवर और अन्य जरूरी सामान दिया था। निकाह के बाद जब वो सुराल पहुंची तो पति अफजल, सास मुनसी, ससुर मुमताज, ननद गुड़िया, देवर खुशीहाल और इरफान कम दहेज मिलने पर तरह तरह से प्रताड़ित करने एक लाख रुपये और एक बाइक की मांग करने लगे, नहीं देने पर आए दिन मारपीट कर घर से निकाल देते। इस बीच दोनों से तीन बच्चे तीन पुत्र हुए। दूसरी तरफ पति ने दूसरी शादी कर ली है और उसे घर में रहने से मना कर रहे हैं।