फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: युवक ने अबोध बालिका से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन (मऊ)। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली मासूम से दुष्कर्म किया। सोमवार की सुबह लौटे परिजनों ने गंभीर हालत में पीड़िता को उपचार के लिए जिला महिला अस्पताल लाया गया। उधर पीड़िता ने की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे में मधुबन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि वह रविवार की रात खेत पर काम करने चली गई। इस दौरान घर पर उसकी तीन वर्षीय पुत्री तथा छह वर्षीय पुत्र घर पर अकेले थे। आरोप लगाया कि बीती रात को उसके पड़ोस में रहने वाला बगरू पुत्र घनश्याम घर में घुस आया और उसके बेटे को धमकी देते हुए सोई उसकी अबोध पुत्री के संग दुष्कर्म कर अपने घर चला गया। जब वह काम से वापस अपने घर लौटी तो अपनी बेटी को लहुलूहान हालात में देखकर उसने जब अपने बेटे से जानकारी ली तो उसने घटना की जानकारी दी।
उधर पुलिस ने पीड़ित मां की तहरीर पर आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर सोमवार की शाम गिरफ्तार कर चालान कर दिया। इस बाबत सीओ राजकुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें