मऊ। घोसी से सपा सांसद राजीव राय बृहस्पतिवार को जिले से जुड़े प्रश्नों को उठाया। इस दौरान सांसद राजीव राय ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से पूछा कि उत्तर प्रदेश में कुल कितने डीटीसी केंद्र खुले हैं और उसमें मऊ और बलिया भी शामिल है या नहीं ?
सपा सांसद राजीव राय ने ट्रक चालकों के मुद्दों को उठाते हुए कहा की ट्रक ड्राइवर लगातार अतिरिक्त समय तक वाहनों को चलाते हैं। जिसके कारण आए दिन उनके मौत की सूचनाएं भी मिलती रहती हैं। ऐसे में क्या सरकार उनकी सुविधाओं के लिए कुछ काम कर रही है।
अगर सरकार द्वारा कोई ऐसी योजना लाई जा रही है, जिसमें ट्रक ड्राइवर्स को एक निश्चित समय के लिए ही वाहन चलाने की अनुमति दी जाए, और उनके ड्राइविंग लाइसेंस पर किसी तरीके की ऐसी इंश्योरेंस की व्यवस्था की जाए।
सांसद के इस जवाब में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री ने कहा कि सरकार ट्रक ड्राइवर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रकों के केबिन को एसी युक्त लाने पर विचार कर रही है। केंद्रीय परिवहन मंत्री ने कहा कि आप भी अपने क्षेत्र से संबंधित प्राइवेट प्रपोजल ले आइए, मैं निश्चित रूप से उसे पूरा करूंगा। घोसी सांसद से केंद्रीय मंत्री ने घोसी लोकसभा में ट्रेनिंग सेंटर, स्क्रैपिंग सेंटर्स के प्रस्ताव लाने को कहा है जिसे वह पूरा करेंगे।