फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम लगने से घंटाें परेशान रहे लाेग

विज्ञापन
नगर के गाजीपुर तिराहे से जिला अस्पताल के पास तक लगा जाम। - फोटो : mau
विज्ञापन
 रक्षाबंधन और चौथे शनिवार के दो दिनों के अवकाश के बाद सोमवार को लोगों के बाजारों में निकलने और सरकारी कर्यालयों के खुलने के चलते सुबह से लेकर शाम तक शहर की प्रमुख सड़कों पर भीषण जाम लगा रहा।
विज्ञापन


नगर के रोडवेज से गाजीपुर तिराहा, बालनिकेतन चौराहा, भीटी बाजार, मिर्जाहादीपुरा चौराहा तक सड़कों पर लोगों को निकलना मुश्किल हो गया। बड़े और छोटे चौपहिया और दुपहिया वाहन बमुश्किल रेंग रेंग कर चल सके। रोडवेज से लेकर गाजीपुर तिराहे तक लगभग एक किलोमीटर की दूरी का सफर तय करने में वाहन सवारों को 40 मिनट का समय लग गया। पैदल चलने वाले राहगीरों को भी राह चलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें