फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की अपील पर एसपी और पुलिसकर्मियों को गमछा देकर किया सम्मानित

विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी अनुराग आर्य को पुलिसकर्मियों के लिए गमछा प्रदान करते जायसवाल सम - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ में जायसवाल समाज के लोगों ने पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य को 200 पीस गमछा तथा कार्यालय प्रयोग के लिए सैनिटाइजर उपलब्ध कराया। एसपी ऑफिस पहुंचकर पुलिस अधीक्षक तथा गाजीपुर तिराहा स्थित ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों को समाज के लोगों ने गमछा प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष जिलाध्यक्ष कैलाश चंद्र जायसवाल ने कहा कि मास्क के स्थान पर गमछे का प्रयोग किया जाए। प्रधानमंत्री ने मास्क के स्थान पर गमछा के प्रयोग पर जोर दिया था। कड़ी धूप में अनुशासन के साथ ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को समाज के तरफ से गमछा उपलब्ध कराया गया। जिला महामंत्री श्रीराम जायसवाल ने कहा कि इतने परिश्रम के बावजूद अपने वेतन से प्रधानमंत्री राहत कोष में 20 लाख रुपया दान करने वाले मऊ जनपद के पुलिस धन्यवाद की पात्र है। इस अवसर पर युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रतीक जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष मुन्ना जी जायसवाल, संतोष जायसवाल, पीयूष जायसवाल, गौरव जायसवाल, राहुल जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, आशीष जायसवाल व महेंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे। कुसुम्हा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के मादी बाजार में शनिवार को ज्ञानेश उर्फ ज्ञानी शुक्ल, राजेश राय, मनोज जायसवाल, गोपाल सेठ, सोनू जायसवाल, प्रवीण मौर्या ने लॉकडाउन के दौरान अपने जान की बाजी लगाकर कार्य करने वाले चौकी इंचार्ज अरविंद यादव, सिपाही अभिषेक यादव, विकास आदि को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें