फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय भुगतान के लिए रसोइयों ने किया प्रदर्शन

Sat, 30 May 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय मध्याह्न भोजन रसोइया महासंघ के तत्वावधान में रसोइयों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन



धरने को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार रसोइयों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। कहा कि हर वर्ष नवीनीकरण के नाम पर विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से ग्राम प्रधान व प्रधानाध्यापक  कुछ खास लोगों की नियुक्ति कर दे रहे हैं। जिलाध्यक्ष ऊषा देवी ने कहा कि शासन की ओर से जनपद के रसोइयों से जून माह में मिड-डे-मील बनवाया जा रहा है।


लेकिन रसोइयों को सिर्फ 10 माह का ही मानदेय दिया जाता है। अगर प्रशासन की ओर से मानदेय देने का आदेश जारी नहीं किया गया तो मिड डे मील का बहिष्कार किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष संगीता देवी ने कहा कि प्रदेश सरकार मध्याह्न भोजन योजना को कई जनपदों में स्वयंसेवी संस्थाओं को देकर पूर्व से कार्यरत रसोइयों को बेरोजगार कर रही है। रसोइयों को समय से मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है। चेतावनी दी कि यदि समस्या का अविलंब समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन तेज करेंगी। अंत में मई-जून माह का मानदेय देने सहित सीएम को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। धरने को रणजीत भारती, प्रभुनाथ, संगीता, मनभावती, कमलावती, गीता, नंदकिशोर , शारदा आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें