फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माननीय ही जारी कर सकेंगे निधि

Sun, 24 Apr 2016 11:55 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
विज्ञापन
rupees note
विज्ञापन
सांसद निधि हो या विधायक निधि इस मद से जारी होने वाले धन पर शासन ने निगरानी शुरू कर दी है। माननीय की निधि में अब उनके प्रतिनिधियों की दाल नहीं गलेगी। यही नहीं विकास के नाम पर किसी मद के लिए निधि जारी करने के लिए स्वयं माननीय के लेटर पैड की स्कैन एवं फोटो कापी मान्य नहीं होगी।  लेटर पैड की वास्तविकता एवं माननीय के हस्ताक्षर की जांच होगी। इसके बाद ही निधि जारी की जाएगी। 
विज्ञापन



सांसद एवं विधायकों की प्रतिवर्ष की करोड़ों की निधि विकास कार्यों में खर्च की जाती है। इसमें विधायक और सांसद अपने प्रतिनिधियों को भी अधिकृत कर संबंधित विभागों का प्रतिनिधि नियुक्त कर देते थे। अधिकांशत: प्रतिनिधि  ही माननीय के लेटर पैड का इस्तेमाल कर निधि को अपने ढंग से जारी करा लेते थे। इसमें उनके लेटर पैड की फोटो कापी, स्कैन कापी भी प्रयोग में लाई जाती थी।


सांसद और विधायक निधि के दुरुपयोग को रोकने को लेकर शासन ने अब लेटर पैड एवं हस्ताक्षर की जांच किए बिना निधि नहीं जारी करने का निर्देश दिया है। यही नहीं निधि जारी होने के लिए सांसद और विधायकों का वास्तविक लेटर पैड ही प्रचलन में लाए जाने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन



इस संबंध में परियोजना निदेशक  हरिचरन सिंह का कहना है कि शासन से माननियों के निधि जारी का गाइड लाइन प्राप्त हुआ है। किसी भी प्रतिनिधि के लेटर पैड पर निधि नहीं जारी होगी और न ही लेटर पैड की स्कैन कापी और फोटो कापी ही मान्य होगी। इसके लिए सभी सांसद और विधायकों को भी अवगत कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें