फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीयों और लड़ियों से जगमगाए घर-आंगन

विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा बाजार से छोटी दीपावली पर गणेश-लक्ष्मी प्रतिमा की खरीदारी करते लोग। - फोटो : mau
विज्ञापन
दीपावली का त्योहार बुधवार को नगर सहित जिले में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। दिवाली की पूर्व संध्या पर बाजारों में गहमागहमी रही। हर तरफ खरीदारी का ही जोर रहा। लोग गिफ्ट आइटमें सहित तमाम सामान की खरीदारी में व्यस्त रहे। बाजारों में उमड़ी भीड़ के कारण कई जगह जाम की स्थिति भी देखने को मिली। उधर, शाम होते ही छोटी दीपावली पर भवन, घर, आंगन दीयों से जगमगा उठे।
विज्ञापन


पौराणिक मान्यता के अनुसार, जब त्रेता युग में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम रावण का वधकर 14 वर्ष का वनवास काटकर अयोध्या नगरी वापस लौटे तो अयोध्यावासियों ने इस खुशी में घर में घी के दीये जलाये थे और तब अमावस्या की काली रात भी रोशन हो गई थी। तभी से ही दिवाली को प्रकाशोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। इसी मान्यता के तहत, बुधवार को नगर सहित जिले मेें दीपावली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। दीपावली पर होने वाली मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना का विशेष महत्व है। दीपावली को लेकर हर तरफ साफ-सफाई करने में महिलाएं लगी रहीं। घर आंगन को आकर्षक ढंग से सजाने की तैयारी में लोग लगे रहे।

बाजारों में साज-सज्जा की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही। दीप, बाती से लेकर सजावट के सामान, आकर्षक कागज, झालर, रंगीन कागज सहित अन्य साज सज्जा के सामान की खरीदारी को लेकर बाजारों में अप्रत्याशित भीड़ लगी रही। अपनी जरूरत के हिसाब से लोगों ने दीपावली को लेकर जमकर खरीदारी की। देर रात तक बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी रही। बाजारों में आकर्षक लाइट और     झालर की काफी डिमांड रही। दीपावली के मौके पर मिट्टी का दिया जलाने का विशेष महत्व है। बाजारों में दीपों के साथ ही गणेश और लक्ष्मी की प्रतिमा की दुकानें सजी थी। आतिशबाजी को लेकर पटाखों की भी बिक्री हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें