फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयांे में गूंजा हर-हर महादेव

Thu, 21 Jul 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
सावन के पहले दिन को खुरहट के महासो मोड़ से रवाना होते कांवरिया।
विज्ञापन
सावन के पहले दिन बुधवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के शिव मंदिरों में शिवभक्तों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शंकर का जलाभिषेक किया।  हर-हर महादेव के जयकारे के साथ मंदिर और शिवायल गूंज उठे। मंदिरों पर  भजन कीर्तन का कार्यक्रम भी शुरू हो गया है। वहीं सावन के पहले दिन कई स्थानों से कांवरियों का दल बाबा धाम के लिए रवाना हुआ। कांवरियों का जत्था नगर के शीतला माता धाम  पर एकत्र हुआ। शिव भक्त अपनी वेशभूषा में गाजे बाजे के साथ भगवान शंकर का जलाभिषेक कर बाबा धाम के लिए रवाना हुए। बोल बम के नारों से वातावरण गूंज उठा। जत्थों के स्वागत में  जगह-जगह तोरणद्वार बनाए गए थे।  
विज्ञापन


सावन माह में होने वाली भगवान शंकर की पूजा का विशेष महत्व है। इसी मान्यता और परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सावन के पहले दिन भक्तों ने भगवान भोले नाथ की विधिवत पूजा की। सावन माह की शुरुआत के साथ ही शिवभक्तों का उल्लास देखते ही बन रहा है।  नगर के पक्का पोखरा शिवमंदिर, शीतला माता धाम, गाजीपुर तिराहा स्थित शिव मंदिर, कतुआपुरा शिवाला, मठिया टोला शिवमंदिर, हनुमानघाट, भीटी स्थित प्रसिद्घ शिवमंदिर, पावरहाउस कालोनी स्थित मंदिर, बालनिकेतन मोड़ शिवमंदिर और कैलाशपुरी आदि मंदिरों पर भक्तों ने विधि विधान से पूजन अर्चन किया।

साथ ही मत्था टेककर परिवार के सुुख समृद्धि की कामना की। सावन माह शुरू होते ही कांवरियों का दल बाबा धाम के लिए रवाना शुरू हो गया है। जिले के विभिन्न ग्रामीण इलाकों से कांवरियों का जत्था बाबा धाम के लिए रवाना हुआ। कांवरियों का जत्था  प्राचीन शिव मंदिरों पर भगवान शंकर का जलाभिषेक कर बाबा धाम के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें