फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 47 स्थानों पर होलिका दहन आज, सुरक्षा व्यवस्था चौकस

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जनपद में रविवार को 1247 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कि ए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए पुलिस बल के अलावा दो कंपनी पीएसी और एक कंपनी आरएएफ के जवानों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले को 13 सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में एक-एक प्रशासन व पुलिस अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस की 13 क्यूआरटी इन सेक्टरों में तैनात रहेंगी। जनपद में 120 होलिका दहन स्थल संवेदनशील के रूप में चिह्नित किए गए हैं। प्रत्येक संवेदनशील स्थल पर एक उपनिरीक्षक और दो सिपाहियों की तैनाती की जाएगी। इस दौरान 20 उपनिरीक्षक, 150 सिपाही, दो महिला क्यूआरटी के साथ बम निरोधक दस्ते भी तैनात किए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक घुले सुशील ने बताया कि होलिकादहन को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। जिले को चार जोनों और 13 सेक्टरों में विभाजित करके प्रत्येक में जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें