फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक समरसता का प्रतीक है होली पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसुम्हा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफ से दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के गोठा बाजार में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान समरसता के साथ होली मनाने का आह्वान किया गया। समाज के उन्नयन के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया गया। स्वयंसेवकों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई भी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक राजीव नयन रहे। इस अवसर पर जिला प्रचारक राजीव नयन ने कहा कि भारतीय संस्कृति में होली का त्योहार विशेष महत्व रखता है। यह वर्ष सामाजिक समरसता का प्रतीक है। इसमें ऊंच-नीच, अमीरी गरीब का भेदभाव मिटाकर सभी एक रंग में रंग जाते हैं। होली सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत के साथ ही सामाजिक ताने बाने को मजबूत बनाने का त्योहार है। होली पर सभी को बुराइयों से दूर करने व रहने का संकल्प लेना चाहिए। कहा कि सभी प्रेम सद्भावना से ओत-प्रोत होकर प्रकृति के रंग में रंगकर सामाजिक समरसता को बनाए रखें। इन दौरान कई अन्य लोगों ने अपनी-अपनी बातें रखीं।कार्यक्रम के अंत मे स्वयंसेवकों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई तथा शुभकामनाएं दी। इस दौरान नरदेश्वर राय, विनोद वर्मा,गुलाब चंद्र, शत्रुघ्न गुप्ता, दूधनाथ गुप्ता, शशि राय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें