फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंयुवा ने पशु तस्करी पर जताया रोष

Tue, 30 Dec 2014 10:57 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को स्थानीय कस्बे में स्थित प्राचीन गौरी शंकर मंदिर पर बैठक कर विगत दिनों से हो रही पशु तस्करी पर रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

 
 बैठक को संबोधित करते हुए जिला संयोजक अजय सिंह ने कहा कि कोपागंज थाना के अलावा जनपद में धड़ल्ले से पुलिस के संरक्षण में पशु तस्करी हो रही है। जिसका उदाहरण पिछले जनवरी में पकड़े गए मांस का मथुरा लैब द्वारा किए गए जांच में हुआ जो गोवंशी निकला।  
 
 तत्कालीन एसओ थानाध्यक्ष पशु तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं करना चाहते थे।  कार्यकर्ताओं ने थानाध्यक्ष एवं घटना में लिप्त सिपाहियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। जिला उपाध्यक्ष बबलू यादव ने कहा कि कोपागंज थाने में पशु तस्करी में लिप्त पाए जाने वाले लाईन हाजिर सिपाही सत्ता संरक्षण में पुन: कोपागंज थाने में तैनात हो गए।
विज्ञापन


 उन्होेेंने थाना क्षेत्र में हो रही पशु तस्करी पर अविलंब रोक लगाने की मांग की। बैठक में मुख्य रूप से चंदन राय, सोनू यादव, डा. मिथिलेश, विजय, चंदन, लखन मोदनवाल, शुभम आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें