ब्लाक क्षेत्र के पिंडोहरी गांव स्थित मां रमावती देवी वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मंगलवार को दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। पहला सेमीफाइनल मुबारकपुर और पिंडोहरी के बीच और दूसरा सरायमीर और लैरोदोनवार के बीच खेला गया।
मुख्य अतिथि सपा नेता अल्ताफ अंसारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। पहला सेमीफाइनल मैच मुबारकपुर तथा पिंडोहरी के बीच खेला गया। मुबारकपुर की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए पिंडोहरी को 25-4, 25-5 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल मैच सरायमीर तथा लैरोदोनवार के बीच खेला गया।
सरायमीर की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए लैरोदोवार की टीम को 21-10, 21-14 से हराकर मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश किया। मुख्य अतिथि ने विजेता तथा उप विजेता की टीम को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।