फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: शिक्षा और भविष्य की थीम पर सजेगा हिंदी भवन का दुर्गा पूजा पंडाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के हिंदी भवन में बुधवार को दुर्गा पूजा समिति की बैठक हुई। इसमें समिति के 55वें आयोजन को भव्य और यादगार बनाने के लिए तैयारियों और रणनीति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

समिति के महामंत्री विजय बरनवाल ने बताया कि इस वर्ष पूजा पंडाल की संरचना ‘शिक्षा एवं भविष्य’ की अवधारणा पर केंद्रित रहेगी। आयोजन को सामाजिक और जनहितकारी स्वरूप देने के लिए भी नई पहल की रूपरेखा तैयार की जा रही है।
उन्होंने बताया कि हिंदी भवन समिति वर्ष 1972 से लगातार मां दुर्गा की स्थापना करती आ रही है। इस बार 55वां आयोजन होगा। पदाधिकारियों ने कहा कि महासमिति और जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों व निर्धारित नियमों के अनुसार ही कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम दर्शन व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी। आयोजन से जुड़ी जानकारियां समय-समय पर सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की जाएंगी।
बैठक में कोषाध्यक्ष विष्णु बरनवाल, विशाल बरनवाल, बृजेश वर्मा, रितेश जायसवाल, संतोष जायसवाल, अंकुर बरनवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी सौरभ बरनवाल ने आगामी तैयारियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें