फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: रानीपुर में महिला से मंगलसूत्र छीना, बाइक सवार फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर थाना क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे बुधवार दोपहर बाइक सवार उचक्के ने एक महिला का मंगलसूत्र छीन लिया और मऊ की ओर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता ने 112 नंबर पर सूचना देने के साथ थाने में तहरीर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस को दी तहरीर के अनुसार, मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के वलीदपुर निवासी प्रीति पत्नी अक्षय कुमार इन दिनों अपने मायके रानीपुर आई थीं। बुधवार दोपहर वह रानीपुर बाजार स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान से अंकपत्र लेने गई थीं। अंकपत्र लेकर लौटते समय वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे सुनसान रास्ते पर पहुंचीं। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद बाइक सवार उचक्के ने झपट्टा मारकर उनका मंगलसूत्र छीन लिया। प्रीति के शोर मचाने से पहले ही आरोपी मऊ की ओर भाग निकला। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें