फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: तेज रफ्तार ट्रेलर ने चार को मारी टक्कर, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा बाजार में मंगलवार की रात 8:30 बजे तेज रफ्तार ट्रेलर ने चार लोगों को टक्कर मार दिया। स्थानीय लोगों ने ट्रेलर रोकवाते हुए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

हलधरपुर थाना क्षेत्र के तरवां निवासी श्रीकांत चौहान (49), मड़ैली मठिया निवासी गोलू (14), गाजीपुर जनपद के जखनियां थाना के मुरैयारी निवासी गोपाल बांसफोर (35) और पत्नी पूजा देवी (32) मंगलवार की शाम रतनपुरा बाजार में सामान की खरीदारी करने गए थे। तभी दूसरे ट्रेलर को ओवरटेक करने में तेज रफ्तार ट्रेलर ने चारों को टक्कर मार दिया और सड़क किनारे दुकान से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने ट्रेलर चालक को बाहर निकालकर उसकी पिटाई कर दी और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस चालक और ट्रेलर को सीज कर थाने ले गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें