फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसजी के घेरे में रहेंगे मुलायम आैर अखिलेश

Mon, 31 Aug 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में आगमन के दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव एनएसजी कमांडो के घेरे में रहेंगे। कलेक्ट्रेट में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी झारखंडेय राय एवं जयबहादुर सिंह की प्रतिमाओं का अनावरण सोमवार को सीएम करेंगे। 
विज्ञापन



इसके एक दिन पहले रविवार को आईजी अमरेंद्र कुमार सेंगर एवं डीआईजी रतन कुुमार श्रीवास्तव ने जिले में कैंप किया। पूरे दिन कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से ली।



आईजी अमरेंद्र कुमार सेंगर, डीआईजी रतन कुमार श्रीवास्तव रविवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिले में पहुंचे। सबसे पहले कार्यक्रम स्थल पर गए। कार्यक्रमस्थल पर प्रवेश द्वार की सुरक्षा, पंडाल, मंच, हेलीपैड की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
विज्ञापन



इस दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक एवं सुरक्षा व्यवस्था के प्रभारी बनाए गए अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह से सीएम की सुरक्षा के लिए बनाए गए प्लान की जानकारी ली।


 अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरे कार्यक्रम की टाइम लाइन के साथ सुरक्षा के लिए तय किए गए दिशा निर्देश का कड़ाई से अनुपालन किए जाने का निर्देश दिया। कहा कि सीएम की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। सुरक्षा में लगे सभी तंत्र को पल-पल पर नजर रखना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें