फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ देर की बारिश से किसानों को बड़ी राहत

Sat, 25 Jul 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
काफी दिनों बाद शनिवार को एक बार फिर बारिश का मौसम बना। लेकिन मात्र 15 मिनट की झमाझम बारिश के बाद आसमान से बादल छट गए। लोगों को बारिश से राहत मिली। खासकर किसानों के लिए बारिश की काफी जरूरत थी। धान की रोपाई करने के लिए किसान खेतों में हैं।
विज्ञापन



जुलाई का महीना चल रहा है। लेकिन किसानों को जैसी उम्मीद है, उसके मुताबिक बारिश नहीं हो रही है। लेकिन शनिवार को कुछ देर बारिश होने के बाद लोगों को लगा कि उन्हेें कुछ राहत मिलेगी।


लेकिन 15 मिनट की बारिश के बाद आसमान साफ हो गया। हल्की बारिश से लोगों को राहत देने के बजाय और उनकी मुसीबत बढ़ा दी। बारिश से कई जगहों पर जलजमाव हो गया। जिससे लोगों केे आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर क्षेत्र के गाजीपुर तिराहा पर नेशनल हाइवे पर कई जगहों पर हल्की बारिश में ही जलमाव की स्थिति हो गई।
विज्ञापन



 वहीं शहर के नीचले इलाकों में भी कुछ इसी तरह की स्थिति रही। जिला अस्पताल में इमरजेंसी केे जाने वले रास्ते पर भी जलजमाव की स्थिति रही। जिससे मरीजों को काफी परेशानी हुई। शनिवार को हल्की बारिश के बाद अब लोग आस लगाए बैठे हैं कि आखिर झमाझम बारिश कब देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें