फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से खुशनुमा हुआ मौसम,युवाओं ने लिया बारिश का आंनद

Thu, 09 Jul 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार को जिले में झमाझम बारिश हुई। जिसके कारण मौसम काफी खुशनुमा हो गया। मौसम के साथ साथ बारिश का युवाओं ने भरपूर आनंद उठाया। बारिश में छात्र-छात्रा सहित महिला पुरुष सभी भींगकर आनंद लेते दिखे।बारिश के कारण मौसम काफी बदल गया। वहीं सड़क के किनारे जगह जगह जलजमाव हो गया।
विज्ञापन



 जिसके कारण पैदल चलने वाले और साइकिल से जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरुवार को सुबह से ही आसमान में काले बादलों की घनघोर घटना थी। जिसके बाद लोग बारिश का अंदाजा लगाए हुए थे।


 दोपहर में अचानक तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरु हो गई। देखते ही देखते बारिश से जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई।नगर क्षेत्र के सोनीधापा इंटर कालेज, रेलवे मैदान, कलेक्ट्रेट ,विकास भवन आदि का मैदान पूरी तरह से भर गया।
विज्ञापन



बारिश के चलते रोडवेज और प्राइवेट बसों से यात्रा करने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिले में कई स्थानों की सड़कों पर जलजमाव हो गई। जिससे आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई।


वहीं नगर के विभिन्न मोहल्लों में पानी की निकासी न होने के कारण जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिससे मोहल्ले में आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।बारिश के  कारण रोजेदारों को काफी राहत मिली। वहीं गुरुवार की शाम को भी आसमान में काले बादल छाए रहे और बिजली चमकती रही। पुनीत श्रीवास्तव
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें