फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तपिश ने किया बेहाल तालाबों का पानी सूखा

विज्ञापन
धूप और गर्मी से बचने के लिए नगर के बालनिकेतन के पास छाता का सहारा लेकर जातीं युवतियां। - फोटो : mau
विज्ञापन
दस दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया है। ऐसे में आमजन के साथ ही रोजदार भी परेशान हो उठे हैं। नाले और ताल आदि भी सूख गए हैं। कई गांवों में  हैंडपंप पानी छोड़ चुके हैं। गुरुवार को जिले का तापमान 42 डिग्रीसेंट रहा।  जिले में पिछले दस दिनों से क्षेत्र में पड़ रही प्रचंड गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। गर्मी के मारे आम जनजीवन तो अस्त व्यस्त है ही पशु पक्षी भी पानी की तलाश में भटक रहे हैं।जिले के अधिकांश पोखरों में पानी का नामोनिशान नहीं है। ताल व नाले पहले से ही सूखे पड़े हैं। पोखरों के सूखने से ज्यादातर पशु पानी के लिए भटकते देखे जा सकते है। स्थानीय लोगों ने सरकारी ट्यूबेलों और नहरों से पोखरों को भरने की मांग की है। गर्मी के चलते  दस बजने के बाद सड़कें सूनी हो जा रही हैं। लोगों को चेहरों पर गमछे बांध कर चलते देखा गया। दोपहर में बाइक अथवा दोपहिया वाहन चलाने से लोग परहेज कर रहे हैं। बाजारों में  एसी कूलर की मांग कई गुना बढ़ गई है।  भीषण गर्मी में बिजली कटौती कोढ़ में खाज का काम करती रही। कोल्डड्रिंक, आइसक्रीम की बिक्री बढ़ गई है।
विज्ञापन


रानीपुर : मई माह के तीसरे हप्ते में तेजी से बढ़ रहे गर्मी और तपिश के कारण लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सुबह दस बजे के बाद बाहर निकलने के पर लोगों को तेज धूप और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। धूप से राहत पाने के लिए लोग गमछा,टोपी,तथा महिलाए छतरी का प्रयोग कर रही है वही गर्मी से निजात पाने के लिए लोग शीतलपेय, सत्तू, बेल, आम का पन्ना शर्बत आदि का प्रयोग कर रहे है। क्षेत्र के खुरहट, रानीपुर, काझा, फतेहपुर, पलिया आदि बाजारों में दोपहर होने से पहले ही सन्नाटा पसर जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें