मऊ। राजकीय टीबी क्लीनिक पर मंगलवार को विश्व एड्स दिवस पर एड्स नियंत्रण संविदा कर्मियों ने वेतन पुनरीक्षण की मांग को लेकर सांकेतिक विरोध किया। कई बार चेताने के बाद मांग पूरी न होने पर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विश्व एड्स दिवस पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए।
संविदाकर्मी जयंती सिंह, बृजेंद्र प्रताप ने बताया कि राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) से लगातार वेतन पुनरीक्षण की मांग की जा रही है। लेकिन नाको द्वारा सिर्फ वरिष्ठ चिकित्साधिकारियों का मानदेय पुनरीक्षण तो कर दिया गया है लेकिन स्वास्थ्यकर्मियों का नहीं किया जा रहा है। अपनी मांगों को लेकर विरोध में संविदाकर्मी एक से सात दिसंबर तक काला फीता बांधकर ही कार्य करेंगें। बताया कि जिले के सभी नौ ब्लाकों में ऐसे 26 कर्मचारी है जिनका वेतन पुनरीक्षण नहीं हुआ है। काला फीता बांधकर कार्य करने वालों में बृजेंद्र प्रताप सिंह, जीवन चतुर्वेदी, विपिन सिंह, शिवेंद्र प्रताप सिंह, आनंद राय, जयंति सिंह, मनीष पांडे, सोनू चौहान आदि थे।