प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमिला पर आयोजित सीएम आरोग्य मेला में मरीजों की जाँच करते चिकित्सक अनि
मऊ। जिले के 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मौसम के बदलाव के चलते मरीजों की तादाद में वृद्धि दर्ज की गई। वायरल फीवर के ज्यादा मरीज आए। 2034 मरीजों में से 953 पुरुष, 854 महिलाएं जबकि 227 बच्चे रहे। मेले में श्वांस के 115, पेट के 155, शुगर के 207, व त्वचा के 295 मरीजों का इलाज हुआ।
सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक चले इस मेले में चिरैयाकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सबसे 186 मरीजों का उपचार किया गया जबकि सबसे कम रानीपुर ब्लाक के बभनपुरा पीएचसी में चार मरीजों का। इसके अलावा मझवारा में 65 जबकि नगर के हनुमान नगर में 62 तो डोमनपुरा में 61 मरीजों का उपचार किया गया। मेले में बेहतर उपचार के लिए 47 मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। बीते सप्ताह में आयोजित मेले में 1807 मरीजों के तुलना में इस बार मरीजों की संख्या 2034 रही।