फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, पैनिक न होने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। स्वाइन फ्लू को लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सीएमओ ने लोगों से स्वाइन फ्लू को लेकर घबराने के बजाय विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करने और बचाव के उपाय अपनाने की अपील की।
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि सार्वजनिक और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क का इस्तेमाल करें। खांसने या छींकने वाले व्यक्ति से उचित दूरी बनाए रखें। खुद खांसते या छींकते समय रूमाल अथवा कपड़े का इस्तेमाल करें। समय-समय पर साबुन और पानी से हाथ साफ करते रहें।
उन्होंने लोगों को बिना चिकित्सकीय सलाह के एंटीबायोटिक या एंटीवायरल दवाएं न लेने की सलाह दी। सर्दी-जुकाम या बुखार होने पर सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचने को कहा गया है, ताकि संक्रमण के प्रसार की आशंका को कम किया जा सके। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों को स्वाइन फ्लू से बचाव और जागरूकता के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार तेज बुखार, खांसी, गले में खराश, सांस लेने में अत्यधिक परेशानी, सीने में दर्द, शरीर और सिर में तेज दर्द या कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न करें। ऐसे लक्षण होने पर तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल या चिकित्सक से संपर्क करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें