फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: धक्का देने के लिए कार से उतारा और 6 लाख रुपये के कैमरे-सामान ले भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी तहसील क्षेत्र के दोहरीघाट थाना क्षेत्र में फ्राड का एक नया तरीका सामने आया है। एक व्यक्ति ने जन्मदिन पर फोटोग्राफी कराने के लिए ऑनलाइन 500 रुपये एडवांस दिया। वह कैमरे वाले दो युवकों को कार से ले जा रहा था।
विज्ञापन

हाईवे पर कार खराब होने की बात कहकर कैमरे वालों को धक्का देने के लिए कार से नीचे उतार दिया। गाड़ी से उतरते ही कार सवार कैमरा व अन्य सामान लेकर फरार हो गया। पीड़ित के अनुसार कीमत 6 लाख रुपये कीमत है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। शहर के सहादत्तपुरा निवासी ओमप्रकाश मौर्य वीडियो व फोटोग्राफी का काम करता है।
बीते 15 जनवरी को पीड़ित के मोबाइल फोन पर दोपहर पंकज नाम के युवक ने फोन कर जन्मदिन पर फोटोग्राफी कराने के लिए ऑनलाइन 500 रुपये एडवांस दिया।
उसने 16 जनवरी की दोपहर दोहरीघाट क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल में बुलाया। दुकानदार ने अपने दो लड़कों को कैमरे व अन्य सामान के साथ बताए जगह पर भेजा। पुलिस लिखी बिना नंबर प्लेट की कार में बैठे युवक ने कैमरा लिए दोनों लड़कों को अपनी कार में बैठा लिया।
विज्ञापन

लगभग तीन किलोमीटर दूर हाईवे पर जाने के बाद कार सवार युवक ने कार खराब होने का बहाना बनाकर गाड़ी धक्का देने के लिए नीचे उतार दिया। गाड़ी से उतरते ही कार सवार कैमरा व अन्य सामान लेकर मौके से फरार हो गया।
पीड़ित के अनुसार एमपी 4 कैमरा 5 लेंस, निकोन कैमरा, फ्लैश चार्जर कार सवार लेकर फरार हो गया है। मामले को लेकर पीड़ित ने दोहरीघाट थाने में शिकायती पत्र दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें