फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरतालिका तीज : सर्वार्थ सिद्धि, शोभन, गजकेसरी और पंच महापुरुष योग का बन रहा संयोग

विज्ञापन
तीज पर्व के मद्देनजर पीडीडीयू नगर में सौंदर्य सामानों की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पति की दीर्घायु की कामना के लिए किया जाने वाला व्रत हरतालिका तीज मंगलवार को रखा जाएगा। मंगलवार को सर्वार्थ सिद्धि, शोभन, गजकेसरी ओर पंच महापुरुष योग का संयोग बन रहा है। इससे मंगलवार को पूजा विशेष फलदायी होगी। सोमवार को महिलाओं ने पूजा की तैयारी कर ली है। बाजार में पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

हरतालिका तीज व्रत भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है। मान्यता है कि निर्जला व्रत रख कर भगवान शिव और पार्वती की पूजा करने से पति दीर्घायु होता है। वहीं अविवाहित युवती के व्रत करने पर उसे मनोवांछित जीवन साथी मिलता है। दिन भर निर्जला व्रत रख कर महिलाएं सोलह शृंगार करती हैं। इसके बाद भगवान शिव और पार्वती की विधि विधान से पूजा करती हैं। इस दौरान पार्वती के कठिन तपस्या के बाद भगवान शिव को प्राप्त करने की कथा सुनी जाती है। पर्व की तैयारी के मद्देनजर सोमवार को महिलाओं ने फल-फूल और पूजन सामग्री की खरीदारी की। वहीं, ब्यूटी पार्लर में भी महिलाओं बड़ी संख्या में महिलाएं शृंगार के लिए पहुंचीं। हाथों पर मेहंदी रचाने के लिए भी उत्साह दिखा।
नगर के परमार कटरा, रस्तोगी गली और काली मंदिर के पीछे की दुकानों पर अत्यधिक भीड़ रही। चतुर्भुजपुर निवासी पं. कुंज बिहारी मिश्र ने बताया कि मंगलवार को साध्य योग, गर करण और हस्त नक्षत्र रहेगा। यह व्रत के लिए अत्यंत फलदायी है। मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त 11:34 बजे से 12:24 बजे तक है। हालांकि, पूजा के लिए दिनभर का समय अनुकूल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें