फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्दाश्त नहीं होगा टैक्स ऑडिट के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को हुई। इसमें जिलाध्यक्ष डॉ. रामगोपाल गुप्त ने कहा कि टैक्स ऑडिट के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जीएसटी के सभी केस डीम्ड होने के वादे से सरकार मुकर रही है।
विज्ञापन

कहा कि सरकार की अब मंशा इसके विपरीत है। जीएसटी अब पूरी तरह से ऑनलाइन व्यवस्था के अनुरूप चल रही है। इसके बावजूद टैक्स ऑडिट के नाम पर जांच करना पूरी तरह से उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न हुआ तो अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में तीव्र विरोध किया जाएगा। यदि किसी भी व्यापारी का शोषण होता है तो जीएसटी संघर्ष समिति के पदाधिकारियों से संपर्क कर सहयोग प्राप्त कर सकता है । उन्होंने कहा कि सभी व्यापारी अपने कागजात पूरे कर लें कभी भी नोटिस आ सकता है। इस अवसर पर विनय कुमार जायसवाल, गुलाब चंद गुप्ता, अंजनी कुमार मद्धेशिया, गिरीश चंद्र गुप्ता, कन्हैया लाल, जायसवाल, आनंद गुप्ता, गामा यादव, सुनील कुमार, अजहर कमाल, फैजी सुभाष कन्नौजिया, नियाज अहमद, हबीबुल्लाह, फैयाज अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें